
हरियाणा परिवार पहचान पत्र इनकम सही कैसे करें? (Family ID Income Correction PDF Form 2025)
Hello Friends,
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Haryana Family ID Income (परिवार पहचान पत्र ) में इनकम गलत दर्ज हो जाने पर उसे सही कैसे करें। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी परिवारों के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP – Parivar Pehchan Patra) लागू किया है। इस पहचान पत्र के माध्यम से सरकार के पास प्रत्येक परिवार की संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहती है।
हरियाणा की सभी सरकारी योजनाओं जैसे – बीपीएल राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, पेंशन योजनाएं, छात्रवृत्ति और अन्य स्कीम का लाभ उठाने के लिए फैमिली आईडी होना अनिवार्य है।
👉 लेकिन सबसे बड़ी समस्या इनकम (Income) को लेकर सामने आ रही है।
-
यदि किसी परिवार की वार्षिक आय ₹1,80,000 से कम है, तभी उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।
-
वहीं यदि परिवार पहचान पत्र में इनकम ₹1,80,000 से अधिक दर्ज है, तो उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती है।
अगर आपकी Family ID में आय ज्यादा दर्ज हो गई है और आप उसे सही करवाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी है। यहाँ हम आपको Income Correction Process, जरूरी दस्तावेज़ और Family ID Income Correction PDF Form Download करने की पूरी जानकारी देंगे।
हरियाणा परिवार पहचान पत्र में इनकम ज्यादा होने के कारण
अगर आपकी Family ID (परिवार पहचान पत्र) में Income ज्यादा दर्ज हो गई है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। इनमें से मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:
-
लोकल कमेटी द्वारा आय का गलत विवरण प्रस्तुत करना।
-
उम्मीदवार द्वारा Family ID में गलत व्यवसाय का चयन करना।
-
परिवार के किसी सदस्य की सरकारी पेंशन आना।
-
लाभार्थी द्वारा परिवार पहचान पत्र में गलत जानकारी दर्ज करना।
-
उम्मीदवार द्वारा इनकम टैक्स (ITR) फाइल करना।
-
बिजली बिल का अधिक आना।
-
परिवार के पास एक से अधिक आय के स्रोत होना।
-
उम्मीदवार के पास जमीन-जायदाद होना।
-
परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में होना या रिटायर होना।
-
उम्मीदवार के पास चारपहिया वाहन (Car) होना।
Haryana Family ID Income सही कैसे करें? (Family ID Income Correction)
हरियाणा में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आपकी Family ID में सही आय दर्ज होना आवश्यक है। यदि आपकी आय ज्यादा दर्ज हो गई है और आप उसे सही करवाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए तरीकों का पालन करें:
-
CSC सेंटर पर जाएं
-
अपने नज़दीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
-
वहां पर आप अपनी Family ID में दर्ज गलत इनकम को सही करवा सकते हैं।
-
-
ADC / BDO ऑफिस में आवेदन करें
-
यदि CSC सेंटर पर समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आप अपने एडीसी (Additional Deputy Commissioner) या BDO ऑफिस जा सकते हैं।
-
इसके लिए आपको Parivar Pehchan Patra (PPP) और Income Certificate साथ लेकर जाना होगा। या फिर अपने पार्षद / सरपंच से लिखवाकर मुँहर सहित एक एफिडेविट बनवाकर ले जा सकते है।
-
-
इनकम सर्टिफिकेट जमा करें
-
सही जानकारी दर्ज करवाने के लिए आपको old Income Certificate/एफिडेविट देना होगा।
-
इसके आधार पर आपकी Family ID में दर्ज आय को अपडेट कर दिया जाएगा।
-
ऑनलाइन परिवार पहचान पत्र इनकम सही करने की प्रक्रिया (Family ID Income Correction Online Process)
अगर आप घर बैठे हरियाणा फैमिली आईडी में इनकम कम करवाना चाहते है तो निचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।
- फॅमिली आईडी में इनकम ठीक दर्ज करवाने हेतु आपको meraprivar.haryana.gov.in की वेबसाइट पर विजिट करना है।
- इसके बाद आपको Home Page पर दिए गए Login पर क्लिक कर Citizen login पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा यहाँ पर आपको Do you Know Parivar Pehchan Patra(Family ID)? पूछा जायेगा।
-
सबसे पहले आपको YES पर क्लिक करके Family ID Number डालना होगा।
-
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा, जिसे डालकर लॉगिन कर लेना है।
-
लॉगिन करने के बाद आपको Correction Module का ऑप्शन चुनना होगा।
-
अब Member Name वाले सेक्शन में उस सदस्य का चयन करना है, जिसकी इनकम को आप सुधारना चाहते हैं।
-
इसके बाद Fields में Income का विकल्प चुनें।
-
यहाँ पर अपनी सही इनकम दर्ज करें और Affidavit अपलोड करें। (Affidavit आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।)
-
आवेदन पूरा करने के बाद कुछ दिनों में आपकी Parivar Pehchan Patra Income Correction Update हो जाएगी।

- 5 से 10 दिन बाद आपकी इनकम सही हो जाएगी।
Haryana Family id income correction form Highlight
| Family id income correction form | Income Correction Form |
| Family Id Portal | meraparivar.haryana.gov.in |
| Check Other Post | Click Here |
नोट :- इस Haryana Family id Income Correction form को अपने पार्षद , नम्बरदार , पटवारी और सरपंच से वेरीफाई अवश्य करवाएं तभी वेबसाइट पर अपलोड करें।
Haryana Family ID Income Correction – FAQs
Q1. परिवार पहचान पत्र (Family ID) में इनकम गलत क्यों दर्ज हो जाती है?
Ans. आय गलत दर्ज होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे – लोकल कमेटी द्वारा गलत जानकारी, बिजली बिल ज्यादा आना, ITR दाखिल करना, सरकारी नौकरी या पेंशन होना, गलत व्यवसाय चयन करना या परिवार के पास संपत्ति/चारपहिया वाहन होना।
Q2. अगर Family ID में इनकम ज्यादा है तो योजनाओं का लाभ क्यों नहीं मिलता?
Ans. सरकारी नियम के अनुसार केवल उन्हीं परिवारों को लाभ मिलता है जिनकी वार्षिक आय ₹1,80,000 से कम है। अगर Family ID में आय इससे अधिक दिखाई जाती है, तो राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ रोक दिया जाता है।
Q3. Family ID Income Correction के लिए कहाँ जाना पड़ेगा?
Ans. आप अपने नज़दीकी CSC सेंटर पर जाकर इनकम सुधार सकते हैं। यदि वहां समस्या हल न हो तो ADC/BDO ऑफिस जाकर Income Certificate या Affidavit के आधार पर आय को सही करवा सकते हैं।
Q4. Haryana Family ID Income Correction होने में कितना समय लगता है?
Ans. ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन के बाद सामान्यत: 5 से 10 दिन में आपकी Family ID में इनकम सही कर दी जाती है।
Q5. Affidavit कैसे बनवाएं और किससे वेरीफाई करवाना होगा?
Ans. आय सुधारने के लिए आपको एक Affidavit बनवाना होगा, जिसे पार्षद, नम्बरदार, पटवारी या सरपंच से वेरीफाई करवाना ज़रूरी है। उसके बाद ही आप इसे पोर्टल पर अपलोड करें।
Q6. Haryana Family ID Income Correction Form कहाँ मिलेगा?
Ans. आप Income Correction Form (PDF Affidavit) meraparivar.haryana.gov.in पोर्टल या आर्टिकल में दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
निष्कर्ष :
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल “Haryana Family ID Income Update कैसे करें?” के माध्यम से हमने आपको बताया कि हरियाणा परिवार पहचान पत्र (Parivar Pehchan Patra) में इनकम को सही या अपडेट कैसे किया जा सकता है। उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।
अगर यह लेख आपको पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया ग्रुप्स में जरूर शेयर करें ताकि और लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।
💬 यदि आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हो, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
धन्यवाद 🙏
More Article Only Haryana:-
- Haryana Family id में क्या क्या सही होना जरूरी है।
- फॅमिली आईडी ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?
- हरियाणा इनकम सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें?
- आय प्रमाण पत्र हरियाणा ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे?
- हरियाणा जाती, मूल निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?
- हरियाणा Apl राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे ?
- राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़े ?
- ऑनलाइन Haryana Ration में परिवार के सदस्य का नाम कैसे हटाए ?
- Online Haryana Bpl Ration Card कैसे अप्लाई करे ?
- Haryana Ration Card की नई लिस्ट में नाम कैसे देखे ?
- Bpl Ration Card वालों को कितना राशन मिलता है कैसे पता करे ?
- राशन कार्ड हरियाणा से नाम सदस्य का नाम कैसे हटाएँ?





