Haryana Board Rechecking vs Revaluation: अंतर, आवेदन प्रक्रिया और फीस जानकारी।
हेलो दोस्तों! अगर आप Haryana Board Rechecking or Revaluation 2025 के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं। हरियाणा बोर्ड ने 15 और 16 मई को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अब कई छात्रों के मन में सवाल है कि Rechecking और Revaluation में क्या अंतर है, कौन सा फॉर्म कैसे भरना है, और इसके लिए फीस कितनी लगेगी। इस आर्टिकल में हम विस्तार से बताएंगे कि कैसे आप सही प्रक्रिया अपनाकर अपने Haryana Board Rechecking या Revaluation फॉर्म जमा कर सकते हैं और अपने परिणाम सुधार सकते हैं।
Haryana Board Rechecking या Revaluation फॉर्म क्या है और इसमें क्या अंतर है?”
अगर आपने Haryana Board Rechecking फॉर्म भरा है, तो इसमें केवल आपकी आंसर शीट में दिए गए मार्क्स ही काउंट किए जाते हैं। यानी, आपके द्वारा हल किए गए प्रश्नपत्र की जांच (Evaluation) इस प्रक्रिया में नहीं होती। Rechecking में आपके अंक कम, ज्यादा या टोटल मार्क्स के बराबर भी हो सकते हैं।
लेकिन कई छात्रों को Rechecking और Revaluation में अंतर समझ में नहीं आता। इस आर्टिकल में हम विस्तार से बताएंगे कि दोनों प्रक्रियाओं में क्या अंतर है, नियम क्या हैं, और कौन सा फॉर्म आपके लिए सही रहेगा।
HBSE 10th 12th Rechecking or Revaluation Form Highlight.
Organization Name | Haryana Board of School Examination (HBSE) |
Exam Name | 10th & 12th Revaluation Form Online |
HBSE Re-verification Date | |
Revaluation Result Date | |
Location | Haryana |
Rechecking or Revaluation | Application Form Notice |
Official Website | bseh.org.in |
Haryana Board Rechecking फॉर्म – महत्वपूर्ण निर्देश और नियम.
-
आवेदन अवधि: Rechecking के लिए आवेदन और भुगतान रिजल्ट जारी होने के 20 दिनों के अंदर ही ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। किसी भी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
-
आवेदन शुल्क: प्रत्येक उत्तरपुस्तिका के लिए ₹250। अधूरा या बिना शुल्क जमा किया गया फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा। फीस वापस नहीं होगी।
-
एकाधिक विषय: विद्यार्थी एक या अधिक विषयों के लिए केवल एक ही आवेदन जमा कर सकते हैं। भुगतान एकत्र लिया जाएगा और जाँच हेतु फीस वापस नहीं की जाएगी।
-
अंक मान्यता: Rechecking के बाद यदि किसी विषय में अंक कम आए, तो वही अंक मान्य होंगे। पहले अर्जित अंक मान्य नहीं होंगे।
-
उत्तरपुस्तिका उपलब्धता: Rechecking केवल तभी होगी जब विद्यार्थी की उत्तरपुस्तिका उपलब्ध हो। यदि उत्तरपुस्तिका उपलब्ध नहीं है, तो फीस वापस कर दी जाएगी।
-
परीक्षा प्रकार: Rechecking केवल लिखित परीक्षा के लिए उपलब्ध है।
-
कानूनी अधिकार: Rechecking से संबंधित किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई केवल हरियाणा बोर्ड के न्यायालय में की जा सकती है।
-
उत्तरपुस्तिका प्रदर्शनी: उत्तरपुस्तिका को किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थी या अभिभावक को नहीं दिखाई जाएगी।
-
रिजल्ट जारी: Rechecking के बाद परिणाम हरियाणा बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
Haryana Board Revaluation फॉर्म क्या है?
अगर आप Revaluation का फॉर्म अप्लाई करते हैं, तो यह Rechecking से अलग है।
-
Revaluation में आपकी उत्तरपुस्तिका को दोबारा चेक किया जाता है।
-
इसके लिए आपको अधिक शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।
-
आपकी कॉपी को किसी अन्य शिक्षक द्वारा दोबारा जाँच किया जाएगा।
-
शिक्षक यह देखेंगे कि आपके लिखे गए उत्तर सही तरीके से लिखे गए हैं या नहीं।
-
जाँच के बाद ही आपके उत्तर के अनुसार सही मार्क्स प्रदान किए जाएंगे।
Haryana Board Revaluation फॉर्म हेतु महत्वपूर्ण निर्देश
-
आवेदन समय सीमा: REVALUATION फॉर्म के लिए रिज़ल्ट जारी होने के 20 दिनों के अंदर ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। अन्य किसी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
-
उच्च अंक वाले विद्यार्थी: 10वीं / 12वीं / D.El.Ed के किसी भी विषय में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी REVALUATION के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-
फीस:
-
सामान्य विद्यार्थी: ₹1000 प्रति विषय
-
BPL छात्र: ₹800 प्रति विषय (ऑनलाइन आवेदन के साथ BPL राशन कार्ड की कॉपी अनिवार्य)
-
-
एक आवेदन प्रति विषय: परीक्षार्थी एक या अधिक विषयों के लिए केवल एक आवेदन कर सकते हैं।
-
अंक सुधार:
-
यदि अंक बढ़ते हैं → पहले से अर्जित अंकों में जोड़ दिए जाएंगे।
-
यदि अंक घटते हैं → पहले के अंक ही मान्य होंगे, किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी।
-
-
तीसरे शिक्षक की जाँच: बोर्ड बैठक अनुच्छेद 6 के अनुसार, यदि किसी विषय में 15% से अधिक अंक बढ़ते हैं, तो उत्तरपुस्तिका तीसरे शिक्षक को जाँच के लिए भेजी जाएगी।
-
उत्तरपुस्तिका उपलब्धता: REVALUATION की सुविधा केवल उत्तरपुस्तिका प्राप्त होने पर दी जाएगी। यदि उत्तरपुस्तिका उपलब्ध नहीं है → फीस वापस कर दी जाएगी।
-
केवल लिखित परीक्षा पर लागू: REVALUATION केवल लिखित परीक्षा के लिए है।
-
कानूनी कार्रवाई: REVALUATION से संबंधित किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई केवल हरियाणा बोर्ड न्यायालय में ही की जा सकती है।
-
उत्तरपुस्तिका प्रदर्शित नहीं: विद्यार्थी या अभिभावक को उत्तरपुस्तिका किसी भी स्थिति में नहीं दिखाई जाएगी।
-
परिणाम: REVALUATION के बाद परिणाम हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी किए जाएंगे।
निष्कर्ष :
इस प्रकार से आज के इस आर्टिकल Haryana Board Rechecking or Revaluation में क्या अंतर है? के द्वारा हमने आपको आवेदन , फीस , और इससे जुडी समस्त जानकारी के बारे में अवगत कराया है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आये तो इससे अपने दोस्तों को अवश्य शेयर करे । धन्यवाद्।
Read More:-
- Haryana Board Duplicate Certificate कैसे अप्लाई करें?
- हरियाणा बोर्ड पुराने प्रश्न पत्र कैसे डाउनलोड करें?
- Cbse Board Duplicate Certificate के लिए कैसे अप्लाई करें?
- Migration Certificate कैसे डाउनलोड करें?