
हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना ऑनलाइन पंजीकरण | Haryana Krishi Yantra Anudan Yojana Online Registration
हरियाणा सरकार ने किसानों के हित में Haryana Krishi Yantra Anudan Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के तहत हरियाणा के किसानों को खेती में उपयोग होने वाले कृषि यंत्रों और उपकरणों की खरीद पर 50% से 80% तक की सब्सिडी दी जाएगी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि किसानों को खेती के कार्यों को तेजी और आसानी से पूरा करने में मदद मिल सके और उनकी उत्पादन क्षमता बढ़े।
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और ऑफिसियल वेबसाइट की पूरी जानकारी मिलेगी।
ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से Haryana Krishi Yantra Anudan Yojana का ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं।
हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना ऑनलाइन पंजीकरण वेबसाइट।
| स्कीम | हरियाणा कृषि यंत्र सब्सिडी योजना |
| विभाग | कृषि कल्याण विभाग हरियाणा |
| पोर्टल | कृषि विभाग हरियाणा |
| लाभार्थी | राज्य के किसान नागरिक |
| उद्देश्य | किसानों को अनुदान के रूप में कृषि उपकरण उपलब्ध करवाना |
| वर्ष | |
| लाभ | 50% सब्सिडी |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.agriharyanacrm.com |
हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना – आवश्यक दस्तावेज | Haryana Krishi Yantra Anudan Yojana Required Documents
हरियाणा कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए किसान आवेदक के पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए:
-
आधार कार्ड – आवेदक किसान का आधार कार्ड अनिवार्य।
-
वोटर आईडी कार्ड – पहचान के लिए।
-
हरियाणा फैमिली आईडी – लाभार्थी का नाम फैमिली आईडी में होना जरूरी।
-
पैन कार्ड – वित्तीय लेन-देन और सब्सिडी के लिए।
-
बैंक पासबुक – बैंक विवरण और IFSC कोड सहित।
-
पटवारी रिपोर्ट – भूमि के सत्यापन के लिए।
-
किसान का मोबाइल नंबर – OTP और नोटिफिकेशन के लिए।
-
वैध वाहन पंजीकरण (RC) – कृषि यंत्र के लिए।
-
मेरी फसल – मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण की कॉपी – फसल विवरण के लिए।
-
कृषि उपकरण का बिल – सब्सिडी दावा करने के लिए।
-
Affidavit – यदि पिछले पांच वर्षों में कृषि यंत्र के लिए कोई लोन लिया है तो।
हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना के लाभ | Haryana Krishi Yantra Anudan Yojana Benefits
हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना (Haryana Krishi Yantra Anudan Yojana) के तहत किसानों को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलते हैं:
-
कृषि यंत्र पर 50% से 80% तक की सब्सिडी – योजना के अंतर्गत किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
-
फसल उत्पादन में वृद्धि – आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग करके किसानों की फसल की पैदवार और उत्पादन में सुधार होगा।
-
समय की बचत – आधुनिक यंत्रों के उपयोग से किसान अपनी बुआई और कटाई समय पर कर सकेंगे।
-
किसानों की आय में वृद्धि – उपकरणों के प्रभावी उपयोग से किसानों की आर्थिक आय में सुधार होगा।
-
आर्थिक सशक्तिकरण – किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और खेती की कार्यक्षमता बढ़ेगी।
हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना की पात्रता | Haryana Krishi Yantra Anudan Yojana Eligibility
हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना (Haryana Krishi Yantra Anudan Yojana) का लाभ लेने के लिए किसानों को निम्न पात्रता शर्तें पूरी करनी आवश्यक हैं:
-
हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए – केवल राज्य के स्थाई निवासी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
-
भूमि का पंजीकरण – आवेदनकर्ता के नाम या उनके माता-पिता/बच्चों के नाम पर कृषि भूमि पंजीकृत होनी चाहिए।
-
कृषि करने योग्य भूमि – आवेदनकर्ता के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
-
केवल हरियाणा के किसान पात्र – अन्य राज्यों के किसान इस योजना में आवेदन करने के योग्य नहीं हैं।
-
आवश्यक दस्तावेज और बैंक खाता – योजना में आवेदन करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज (जैसा ऊपर सूचीबद्ध है) और बैंक खाता होना अनिवार्य है।
हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत उपलब्ध यंत्र।
यहाँ आपको हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसानों के लिए अलग अलग तरह के कृषि उपकरण कृषि कार्यों को सरल बनाने के लिए उपलब्ध किया गया है। इस योजना के तहत मिलने वाले सभी कृषि यंत्रो की लिस्ट दर्शायी गयी है। जो किसान इस कृषि यंत्रों की लिस्ट में से कृषि यंत्रो की खरीद करते है तो उन्हें सरकार की तरफ से ये कृषि यंत्र 50 से 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी के साथ उपलब्ध करवाएं जाते है। जो की इस प्रकार है।
| क्रमांक | कृषि यंत्रों के नाम |
| 1 | स्ट्रा बेलेर |
| 2 | हे रेक |
| 3 | सृब्मास्टर ,स्लेशर |
| 4 | ब्रिकेट मेकिंग मशीन |
| 5 | ट्रैक्टर चलित पावर वीडर |
| 6 | मल्टी क्रॉप प्लांटर ,मेज प्लांटर ,डी.एस.आर |
| 7 | न्यू मैट्रिक प्लांटर |
| 8 | कपास बिजाई मशीन |
| 9 | ट्रैक्टर चलित बूम स्प्रेयर |
| 10 | ट्रैक्टर चलित रीपर बाइंडर |
| 11 | पैडी ट्रांसप्लांटर |
| 12 | लेजर लैंड लेवलर |
| 13 | स्ट्रा रीपर |
| 14 | स्वचालित रीपर बाइंडर |
| 15 | ट्रैक्टर चलित स्प्रेयर |
हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step By Step)
Step1. हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना में घर बैठे ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको कृषि विभाग, हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। जिसका लिंक इस प्रकार है। ऑफिसियल वेबसाइट
Step2. ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक पर क्लीक करने पर आप कृषि विभाग, हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे। जैसा की आपको निचे चित्र में दिखया गया है।

Step3. यहाँ ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज पर ही वर्ष के दौरान सीआरएम योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्रदान करने वाले लिंक पर क्लिक करना है.
Step4. लिंक पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नया वैबपेज ओपन होगा। जिसमे आपको निचे दिखाए अनुसार Select Scheme For Applying (आवेदन करने के लिए स्कीम चुने) के आप्शन पर क्लिक करके crm farmer पर क्लीक करना है.

Step5. योजना को सेलेक्ट करने के बाद आपको निचे दिए गए Proceed To Apply के आप्शन पर क्लिक करना है।
Step6. Proceed To Apply के आप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना आवेदन फॉर्म ओपन होगा। जिसमे आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे – आवेदक का नाम, जिला , ब्लॉक, मोबाइल नंबर और आवेदन कर्ता का आधार कार्ड नंबर, आदि। को सही सही दर्ज करना है.
Step7. जैसे ही आप हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना आवेदन फॉर्म भर लेते तो इसके बाद आपको निचे दिए गये Submit वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
Step8. इस तरह से आप घर बैठे आसानी से हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना का ऑनलाइन आवेदन करने की जो प्रोसेस होती है वो पूरी कर लेते है।
हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें | Haryana Krishi Yantra Anudan Yojana Status
हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। स्टेटस जांचने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
-
सबसे पहले हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट www.agriharyanacrm.com पर विजिट करें।
-
वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Application Status” या “एप्लीकेशन स्टेटस चेक करें” का विकल्प मिलेगा।
-
इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
-
अगले पेज पर अपना एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर दर्ज करें।
-
इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
-
कुछ ही सेकंड में आपकी स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई दे जाएगी।
इस तरह आप आसानी से हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना एप्लीकेशन स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
हरियाणा कृषि विभाग से संबंधित हेल्पलाइन नंबर।
Telephone No. of Kisan Call Centre-1800-180-1551
Farmers’ SMS Mobile No. 099158-62026
Phone Number -0172 – 2571553, 0172 – 2571544
Fax-0172 – 2563242
Email: agriharyana2009@gmail.com
psfcagrihry@gmail.com
निष्कर्ष:-
दोस्तों, इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको Haryana Krishi Yantra Anudan Yojana (Haryana Agricultural Machinery Grant Scheme) ऑनलाइन आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी दी।
आशा है कि यह गाइड आपके लिए उपयोगी और आसान साबित हुआ होगा। यदि आपके मन में HAMGS Application Form या योजना से जुड़ा कोई सवाल है, तो कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
इस जानकारी को अपने किसान मित्रों और परिवार के साथ शेयर करना न भूलें, ताकि और भी लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।
धन्यवाद!
Read More :-
- Haryana Marriage Certificate Online कैसे बनवाएं?
- किसी भी गाड़ी का बिमा कैसे चेक करें?
- हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना।
- अम्बेडकर आवास नवनीकरण योजना हरयाणा।
- हरियाणा पंचायत वोटर लिस्ट डाउनलोड करें।
- बिजली मीटर कनेक्शन हरियाणा ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करें।
- महिला एवं किशोरी सम्मान योजना हरियाणा
- विवाह शगुन योजना हरियाणा आवेदन।
- हरियाणा आरटीआई कैसे दर्ज करें?





